वाराणसी पुलिस आयुक्त की समीक्षा बैठक: ऑपरेशन टॉर्च के तहत झुग्गी क्षेत्रों में संदिग्धों का 100% सत्यापन

VSK Telangana    16-Dec-2025
Total Views |
 
वाराणसी पुलिस
 

वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शनिवार शाम जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। उन्होंने गौकशी, कफ सिरप, वैश्यावृत्ति जैसे अपराधों में अपराधियों को पकड़ने के साथ-साथ उनकी वित्तीय जांच कर पर्दे के पीछे छिपे माफियाओं तक पहुंचने के निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि‘ऑपरेशन टॉर्च’ के तहत झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में रह रहे संदिग्ध व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कोई भी व्यक्ति छूटने न पाए।

ऑपरेशन टॉर्च के तहत संदिग्धों का सत्यापन

‘ऑपरेशन टॉर्च’ के अंतर्गत झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। पुलिसकर्मियों का जनता के साथ व्यवहार उच्च कोटि का हो। जनता से संवाद के दौरान संवेदनशील, शालीन एवं सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार अपनाने तथा कार्यकुशलता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। गौ-तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों एवं गिरोहों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसे गिरोहों में शामिल सभी सदस्यों की गिरफ्तारी करते हुए गिरोह को जड़ से समाप्त करने के निर्देश दिए गए।

महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित मामलों की विवेचना को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। छेड़खानी, घरेलू हिंसा, पीछा करने (स्टॉकिंग) जैसे मामलों में विशेष सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।