ओडिशा में लव-जिहाद: हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाने पर 10 लाख, मुस्लिम युवक की पत्नी ने ही खोली पोल

VSK Telangana    23-Dec-2025
Total Views |
 
Love jihad

 

भुवनेश्वर। ओडिशा के केंद्रापड़ा जिले में एक सुनियोजित ‘लव जिहाद’ से जुड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि एक विवाहित मुसलमान युवक खुद को अविवाहित बताकर एक के बाद एक हिंदू युवतियों को प्रेम जाल में फंसाता रहा और उनसे विवाह करता रहा है। अभी तक उसने दो हिंदू लड़कियों को लव जिहाद में फंसाया है। मुसलमान संगठन बाकायदा एक हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर विवाह करने पर दस लाख रुपये की सहायता भी प्रदान कर रहे हैं। यह आरोप एक मुसलमान महिला ने अपने पति पर लगाया है तथा केंद्रापड़ा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

मुस्लिम महिला ने पति के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
यह महिला केंद्रापड़ा सदर थाना क्षेत्र की निवासी फरीदा खातून हैं। उन्होंने अपने पति सईजुद्दीन खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता फरीदा खातून, जो केंद्रापड़ा शहर के नसडीपुर इलाके की रहने वाली हैं, ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि वर्ष 2020 में उनका विवाह सदर थाना अंतर्गत जमधर गांव के निवासी सईजुद्दीन खान से हुआ था। दंपती का एक बच्चा भी है। फरीदा के अनुसार, बच्चे के जन्म के लगभग दो वर्ष बाद सईजुद्दीन उन्हें छोड़कर चला गया।