कोलकाता में एक्टर सायाक चक्रवर्ती को रेस्टोरेंट में मटन की जगह परोसा बीफ, वेटर शेख नसीरुद्दीन गिरफ्तार

VSK Telangana    02-Feb-2026
Total Views |
 
 
 
Actor Sayak Chakraborty

सोचिए आप किसी रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए जाते हैं औऱ कुछ नॉनवेज ऑर्डर करते हैं। लेकिन उसकी जगह कुछ ऐसा हो जाए, जो आपकी भावनाओं को आहत करते दे तो कितना बुरा लगेगा? ऐसा ही कुछ पश्चिम बंगाल के कलाकार सायाक चक्रवर्ती के साथ हुआ। सायाक कोलकाता के पार्क स्ट्रीट पर स्थित मशहूर Oly Pub में गए तो मटन के ऑर्डर पर उन्हें वेटर नसीरुद्दीन ने बीफ परोस दिया। इसके बाद शिकायत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मटन का किया ऑर्डर औऱ परोस दिया बीफ

सायाक और उनके साथियों ने मटन स्टेक ऑर्डर किया था। लेकिन उन्हें बीफ (गाय का मांस) परोसा गया। उन्होंने पहले थोड़ा सैंपल किया, फिर खाना शुरू किया, लेकिन बाद में उन्हें शक हुआ। टेबल पर दूसरा मटन स्टेक भी रख दिया गया था, जबकि सिर्फ एक ही ऑर्डर किया था। जब सायाक ने वेटर से पूछा तो वेटर ने कहा कि ऑर्डर में एक मटन और एक बीफ दोनों थे। सायाक को लगा कि उन्हें जानकारी दिए बिना बीफ परोस दिया गया।

सायाक खुद को ब्राह्मण बताते हैं और कहते हैं कि उनके लिए गाय का मांस खाना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्हें काफी मानसिक तकलीफ हुई। उन्होंने कहा कि वे अनजाने में थोड़ा खा चुके थे, तभी बात सामने आई।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सायाक ने रेस्टोरेंट में वेटर और मैनेजर से बहस का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में सायाक गुस्से में दिखे और उन्होंने कहा, “मुझे पता है मैं ब्राह्मण हूं, फिर भी मुझे बीफ खिलाया गया।” बाद में उन्होंने एक और वीडियो डाला, जिसमें उन्होंने साफ किया कि उनका कोई कम्यूनल या पॉलिटिकल इरादा नहीं है। उन्होंने लिखा, “मेरे बहुत सारे मुस्लिम दोस्त हैं, मैंने अपने दोस्त रियाज के घर ईद मनाई है। मेरा कंटेंट हमेशा से कम्यूनल हार्मनी को बढ़ावा देता रहा है। धर्म दोस्ती में कभी रुकावट नहीं होना चाहिए। इस मामले में पॉलिटिक्स बिल्कुल नहीं है।”

उन्होंने यह भी कहा कि अगर वेटर हिंदू होता तो भी वे यही सवाल पूछते, “क्या तुम अनजाने में बीफ खाओगे?” इस बीच विवाद बढ़ने के बाद रेस्टोरेंट के वेटर और मैनेजर ने वीडियो में माफी मांगी। मैनेजर ने इसे “गंभीर गलती” बताया।

वेटर नसीरुद्दीन गिरफ्तार

वीडियो वायरल होने के बाद सायाक ने पार्क स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 के तहत केस दर्ज किया, जो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से जुड़ा है। शनिवार (31 जनवरी 2026) को वेटर शेख नासिरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि मामला जांच के अधीन है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 (Courtesy: Panchjanya)