केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी 1 फरवरी 2026 को लगातार नौवीं बार बजट पेश की। यह एक खास मौका है क्योंकि इतिहास में यह दूसरी बार हुआ जब बजट रविवार के दिन संसद में प्रस्तुत किया गया। इस बजट से सैलरीड क्लास, मिडिल क्लास, महिलाओं, किसानों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। बजट में कई बड़े ऐलान किए गए हैं, जो देश के विकास को नई दिशा देंगे।
बजट 2026-27 की बड़ी घोषणाएं-- सरकार ने देश में रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा की है। इसके अलावा वाराणसी और पटना में जहाज मरम्मत सुविधा स्थापित होगी। इससे रोजगार बढ़ेगा और यात्रा आसान होगी।
- स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार ने कहा है कि देश में 5 क्षेत्रीय मेडिकल हब बनाए जाएंगे। इन हब में इलाज, ट्रेनिंग, रिसर्च, मेडिकल शिक्षा पर विशेष काम होगा। इससे स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी और नए रोजगार भी बनेंगे।
- वित्त मंत्री ने घोषणा की कि देश में 3 नए AIIMS स्थापित किए जाएंगे। इससे गरीब और मध्यम वर्ग को बेहतर इलाज मिलेगा।
- महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कहा है कि उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाए जाएंगे। इससे बेटियों को पढ़ाई में सुविधा मिलेगी और सुरक्षा भी बढ़ेगी।
- सरकार विज्ञान और पर्यटन दोनों क्षेत्रों को बढ़ावा देगी। 20,000 युवाओं को टूरिज्म गाइड के रूप में ट्रेनिंग, कंटेंट क्रिएटर लैब की स्थापना। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
- सरकार का लक्ष्य है कि साल 2047 तक सर्विस सेक्टर की भागीदारी 10% तक बढ़ाई जाए। यह भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम होगा।
- सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए बड़ा बजट रखा है। वित्त मंत्री ने कहा 2026-27 में पब्लिक कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा। सरकार टियर-2 और टियर-3 शहरों में विकास जारी रखेगी।
- सरकार कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए डेयरी, पोल्ट्री फार्मिंग, कृषि उत्पादों की विविधता पर फोकस करेगी। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और रोजगार के नए मौके बनेंगे।
- सरकार ने कहा कि भारत नारियल उत्पादन में सबसे बड़ा देश है। 3 करोड़ लोग नारियल पर निर्भर, नारियल उत्पादक राज्यों में विशेष सहायता, काजू और कोको का उत्पादन बढ़ेगा, निर्यात को बढ़ावा, चंदन की खेती को भी बढ़ावा मिलेगा ताकि इसका पुराना गौरव लौट सके।
- सरकार ने बताया कि लखपति दीदी योजना बहुत सफल रही। महिलाओं को स्वरोजगार और क्रेडिट सुविधा मिल रही है। सरकार इसे और मजबूत करेगी।
- सरकार दिव्यांग लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिएअलग-अलग सेक्टर में रोजगार अवसर। कृत्रिम अंग मैन्युफैक्चरिंग संस्था की स्थापना। सहायता केंद्रों को मजबूत करना जैसे कदम उठाएगी।
- वित्त मंत्री ने कहा कि मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट को मजबूत किया जाएगा मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा। यह समाज के लिए एक जरूरी कदम है।
- सरकार ने जिला अस्पतालों को बेहतर बनाने के लिए कहा अस्पताल अपडेट होंगे, इमरजेंसी वार्ड बढ़ाए जाएंगे, इलाज की सुविधाएं बेहतर होंगी।
- 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों को स्वीकार किया गया है। सरकार ने घोषणा की 2026-27 में राज्यों को 1.4 लाख करोड़ रुपये दिए जाएंगे। ग्रामीण और शहरी विकास के लिए फंड मिलेगा।
- पूर्वोत्तर राज्यों में पर्यटन को बढ़ाने के लिए बुद्ध सर्किट बनाया जाएगा। यह सर्किट शामिल करेगा- अरुणाचल, सिक्किम, असम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा। ससे पर्यटन और रोजगार बढ़ेगा।
- वित्त मंत्री ने बताया टैक्स से 26.7 लाख करोड़ रुपये मिले। अन्य स्रोतों से 34 लाख करोड़ रुपये, कुल खर्च 49.6 लाख करोड़ रहा। 2026-27 में खर्च 53.5 लाख करोड़ होगा। लोन डेफिसिट 36.5 लाख करोड़ अनुमानित।


