Iran-US-Israel War Update : ईरान ने रोके पाकिस्तान के 3 तेल जहाज, अब खाड़ी में बढ़ा युद्ध का खतरा

VSK Telangana    02-Mar-2026
Total Views |
 
Iran us israel war
 

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच Iran Strait of Hormuz crisis ने एक नया मोड़ ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने Pakistan National Shipping Corporation के तीन जहाजों को हॉर्मुज जलडमरूमध्य की ओर आगे बढ़ने से रोक दिया। बता दें कि ये जहाज तेल परिवहन के लिए रवाना हुए थे। इनमें Pakistan National Shipping Corporation ships कराची, लाहौर और खैरपुर शामिल हैं।

ईरान की चेतावनी के बाद इन जहाजों की आवाजाही रोक दी गई और उन्हें अलग-अलग बंदरगाहों पर रुकने का निर्देश दिया गया।

सूत्रों के अनुसार जहाज लाहौर और खैरपुर को फुजैराह बंदरगाह पर ही रुकने का आदेश दिया गया, जबकि जहाज कराची को ग्वादर बंदरगाह पर लंगर डालने के लिए कहा गया। इन तीनों जहाजों पर उस समय पाकिस्तानी चालक दल मौजूद था।

ईरान की सैन्य इकाई Islamic Revolutionary Guard Corps ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि Strait of Hormuz maritime traffic फिलहाल सभी प्रकार के जहाजों के लिए बंद किया जा सकता है। इसमें व्यापारिक और सैन्य दोनों प्रकार के जहाज शामिल हैं।

ईरान के इस कदम से पूरे क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। जानकारों की माने तो, अगर हॉर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह बंद हो जाता है तो इसका असर वैश्विक तेल आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर पड़ सकता है।

दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग

बता दें कि Strait of Hormuz strategic importance की वजह से यह जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में गिना जाता है। यह फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित है और फारस की खाड़ी से खुले समुद्र तक पहुंचने का यह एकमात्र समुद्री रास्ता है।

यह जलमार्ग करीब 104 मील लंबा है और कई जगहों पर 60 मील चौड़ा है, जबकि सबसे संकरे हिस्से में इसकी चौड़ाई लगभग 24 मील रह जाती है। यही मार्ग सऊदी अरब, ईरान, इराक और संयुक्त अरब अमीरात जैसे बड़े तेल उत्पादक देशों को वैश्विक बाजार से जोड़ता है।

अमेरिका-इजराइल हमलों के बाद बढ़ा तनाव

जानकारों के अनुसार US Israel Iran conflict के बाद से इस क्षेत्र में अस्थिरता काफी बढ़ गई है। अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों और उसके जवाब में ईरान की कार्रवाई के कारण समुद्री मार्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता और गहरी हो गई है। वहीं अब बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के जहाजों को रोके जाने की ख़बरों से यह स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य में स्थिति तेजी से गंभीर होती जा रही है।

कराची में अमेरिकी दूतावास के बाहर हिंसक झड़प

बता दें कि इसी बीच पाकिस्तान के कराची शहर में Karachi US Consulate protest के दौरान हिंसक झड़पें भी देखने को मिलीं। रिपोर्टों के अनुसार प्रदर्शनकारियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच हुई झड़प में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। सिविल अस्पताल कराची के ट्रॉमा सेंटर के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि कई घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भारी मात्रा में आंसू गैस और शेलिंग का इस्तेमाल किया।

रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शनकारी एमटी खान रोड स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर जमा हुए थे। उन्होंने दूतावास परिसर में घुसने की कोशिश की और सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी भी की। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस और रेंजर्स को तैनात किया गया। वर्तमान में वहां कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

भारतीय महासागर में अमेरिकी जहाजों पर हमले का दावा

इसी दौरान Operation True Promise 4 Iran के तहत ईरान की ओर से बड़े हमलों का भी दावा किया गया है। भारत स्थित ईरानी दूतावास ने इस संबंध में जानकारी साझा की। बताया गया कि भारतीय महासागर में एक जहाज, जिस पर अमेरिकी नौसेना के लिए हथियार ले जाए जा रहे थे, उसे जेबेल अली एंकरिज के पास चार ड्रोन से निशाना बनाया गया। इस हमले में जहाज पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें विस्फोट भी हुए।

कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर मिसाइल हमला

वहीं ईरान ने यह भी दावा किया कि Iran missile attack Kuwait US base के तहत अब्दुल्ला मुबारक क्षेत्र में स्थित अमेरिकी नौसैनिक अड्डे पर चार बैलिस्टिक मिसाइल और 12 ड्रोन से हमला किया गया। ईरानी दावे के अनुसार इस हमले में सैन्य ढांचा पूरी तरह नष्ट हो गया और बड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए।

हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

अमेरिकी जहाज पर क़द्र-380 मिसाइल से हमला

इसके अलावा ईरान ने दावा किया कि भारतीय महासागर में अमेरिकी जहाजों को ईंधन पहुंचा रहे एक युद्ध सहायता जहाज को Iran Qadr 380 missile attack के जरिए निशाना बनाया गया। बताया गया कि इस जहाज पर क़द्र-380 मिसाइल से हमला किया गया, जिससे उसे गंभीर नुकसान पहुंचा।

  (Courtesy: Panchjanya)