लखनऊ में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, अवैध कब्जे के लिए हाई कोर्ट तक गया था मुस्लिम पक्ष

VSK Telangana    06-Apr-2026
Total Views |
लखनऊ में अवैध मस्जिद

लखनऊ में गुरुवार तड़के करीब 4 बजे एक अवैध मस्जिद पर बुलडोजर चलाया गया। लगभग डेढ़ घंटे तक बुलडोजर की कार्रवाई में अवैध मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी उपस्थित थे।

अवैध कब्जे को हटाने के दौरान कई थाने की फोर्स एवं पीएसी को भी लगाया गया था। यह अवैध मस्जिद लखनऊ के बक्शी का तालाब के अस्ती गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा करके बनाई गई थी।

अस्ती गांव में 0.300 हेक्टेयर खलिहान की जमीन है। इसमें से 0.0300 हेक्टेयर जमीन पर एक मस्जिद थी, इसे अवैध तरीके से बनाया गया था। वर्ष 2024 में तहसीलदार के न्यायालय में अवैध मस्जिद को लेकर याचिका की सुनवाई शुरू हुई थी। तहसीलदार न्यायालय ने वर्ष 2025 में अवैध मस्जिद हटाने का आदेश दिया।

इसके साथ ही 36 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया। मुस्लिम पक्ष ने तहसीलदार के आदेश के खिलाफ अपर जिलाधिकारी के न्यायालय में याचिका दाखिल की। मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज हो गई। उसके बाद मुस्लिम पक्षकारों ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की। उच्च न्यायालय ने भी याचिका को खारिज कर दिया।

 (Courtesy: Panchjanya)