ऋषिकेश में गंगा पर सी-प्लेन का सफल ट्रायल, पर्यटन को नई उड़ान

VSK Telangana    07-Apr-2026
Total Views |
Ganga in Rishikesh

ऋषिकेश: उत्तराखंड जल विद्युत निगम के विशेषज्ञों की देखरेख में सी-प्लेन ने गंगा के पानी पर सुरक्षित लैंडिंग की और फिर सफलतापूर्वक उड़ान भरी। इस ट्रायल के होने से ऋषिकेश के पर्यटन क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी।

जानकार बताते हैं कि राफ्टिंग, बंजी जंपिंग और एडवेंचर स्पोर्टस के बाद अब सी-प्लेन पर्यटकों के लिए गंगा में मुख्य आकर्षण होगा।टिहरी बांध झील के बाद अब ऋषिकेश में इस सेवा के सफल परीक्षण से भविष्य में प्रदेश के अन्य जलाशयों और नदियों को जोडने का रास्ता साफ हो गया है। उल्लेखनीय है कि सी-प्लेन एक विशेष विमान है जो पानी की सतह नदियों, झीलों या समुद्र से उडान भर सकता है और वहीं लैंड भी कर सकता है।

आमतौर पर यह 12 से 19 सीटों वाला छोटा विमान होता है। इसे टेक-ऑफ करने के लिए मात्र 300-500 मीटर के जलाशय की आवश्यकता होती है। ये विमान जमीन और पानी दोनों जगह उतरने में सक्षम होते हैं। बैराज जलाशय में जो विमान उतरा है वह 19 सीटर है।जिसने बैराज जलाशय में दो बार सफल लैंडिंग और उड़ान भरी है। डसके अलावा पूरे बैराज जलाशय और चीला नहर की रेकी भी की है।

एसडीओ बेराज अतुल शर्मा ने बताया कि आज सी प्लेन को पानी पर उतारने का ट्रायल किया गया। जिसमें वह सफल रहा। कह कि सी प्लेन सेवा प्रारंभ होने से उत्तराखंड में पर्यटन को नई गति मिलेगी। दुर्गम एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक त्वरित और सुगम हवाई संपर्क स्थापित होगा और आपदा एवं राहत कार्यों में भी तेजी आएगी। यह पहल राज्य के आर्थिक विकास एवं आधुनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा।

(Courtesy: Panchjanya)