
गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक मालवाहक चालक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। जहां, 32 साल के सोनू की मौत किराए को लेकर हुए छोटे से विवाद के बाद मुस्लिम शाहरूख और एक अन्य के हमले में हुई।
घटना क्या हुई25 अप्रैल की सुबह सोनू बाग रानप कॉलोनी में गोदाम की सफाई करने गया था। ये गोदाम मुखिया गेट गुर्जर चौक के पास उपवेद उताह गोदाम था। उसी दौरान पड़ोसी सोनू (जहीर का बेटा) अपने साथी शाहरुख और एक अन्य व्यक्ति के साथ वहां पहुंचा। किराए को लेकर दोनों सोनू के बीच बात बढ़ गई। आरोपी पक्ष ने जातिसूचक गालियां दीं और गाली-गलौज शुरू कर दी। फिर वे तीनों ने मिलकर लाठियों और डंडों से सोनू पर हमला कर दिया। सोनू बुरी तरह घायल हो गया।
परिजनों को जब खबर मिली तो उन्होंने सोनू को बेहोशी की हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज चल रहा था, लेकिन रविवार शाम को सोनू की मौत हो गई।
परिवार की शिकायतसोनू के पिता चरण सिंह ने थाने में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा सुबह गोदाम साफ करने गया था। उसी दौरान पड़ोसी सोनू पुत्र जहीर, शाहरुख और एक अन्य साथी ने किराए के मुद्दे पर बहस शुरू की। फिर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गालियां दीं और लाठी-डंडों से मार-पीट कर दी।
सोनू के परिवार में पत्नी रेनू, बेटा आयुष और बेटी अंशी हैं। मां महेश देवी भी हैं। पूरा परिवार अब सदमे में है। पिता ने पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की।
पुलिस की कार्रवाईलोनी थाने में पीड़ित पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सोनू (जहीर का बेटा), शाहरुख और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। तीनों आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।
सोनू रोजाना मालवाहक वाहन चलाकर परिवार का गुजारा चलाता था। वो बाग रानप कॉलोनी में ही परिवार के साथ रहता था। छोटे से किराए के झगड़े ने एक जिंदगी खत्म कर दी। परिवार अब न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है।